ट्रक और टेंकर में टक्कर आधा दर्जन घायल मेडिकल भर्ती

जबलपुर दर्पण। भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर में एक कार को बचाने के चक्कर में भीषण हादसा हो गया। कार चालक को बचाने के चक्कर में एक ट्रक चालक ने जरा सा वाहन क्या मोड़ा, एक मेट्रो बस और टेंकर से जाकर टकरा गया। घटना में तीनों वाहन बुरी तरह फस गए, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है, पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 49 जी 2749 का चालक गाडरवारा से जबलपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह हाइवे पर अनिल पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी एक कार चालक उसके सामने आ गया। कार चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक बहक गया और क्रासिंग के पास सामने से आ रही मेट्रो बस से टकरा गया, इसके बाद मेट्रो बस वहां खड़े टेंकर में घुस गई। जिससे तीनों वाहन एक दूसरे में चिपक गए। घटना से मेट्रो बस में बैठी सवारियां बुरी तरह घबरा गईं। बस में सवार कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें भी आईं हैं, सूचना मिलते ही 108 एंबूलेंस ने मौके पर
पहुंचकर तत्काल घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, मोबाइल पास बताया जा रहा है कि, बस और ट्रक के चालकों को गंभीर चोटें आई हैं, बाकी को मामूली में चोटें हैं, घंटों लगा रहा जाम तीन वाहनों में भिड़ंत होने से हाईवे की एक लाइन पूरी तरह बंद हो गई। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन बुलवाकर वाहनों को अलग कराया और तब तक के लिए दूसरी लेन शुरु कराई, लेकिन जब तक स्पॉट क्लीयर नहीं हुआ तब तक वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।



