रामलला जी एवं संत शिरोमणि सेन जी महाराज का पूजन कर सेन जी महाराज की जयंती मनाई

जबलपुर दर्पण। परमात्मन सेन समाज सेवा समीति एवं क्षत्रिय नंदवंशी सेन न्यायी समाज के तत्वाधान में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 724 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मालगुजार परिसर गोहलपुर, चितरंजन वार्ड में पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंडित चंचल गौतम द्वारा वैदिक मन्त्रों के साथ प्रभु श्री राम लला जी एवं संत सेन जी महाराज का पूजन कर श्री राम स्तुति, श्री हनुमान चालीसा एवं प्रभु श्री राम जी की आरती का पाठ किया गया. इस अवसर पर सेन समाज के सदस्यों ने संत सेन जी महाराज के जीवन के विषय में एवं क्षत्रिय नंदवंशी सेन साम्राज्य के गौरवपूर्ण इतिहास के विषय में बताया और सनातन वैदिक हिन्दू धर्म में पवैदिक काल से ही सेन समाज द्वारा सनातन धर्म की सेवा की जाती रही है भगवान धन्वंतरि, माता नारायणी, संत सविता देव, आयुर्वेद के जनक आचार्य चरक, शल्यचिकित्सा के जनक आचार्य सुश्रुत, चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद, भगवान विष्णु के परम भक्त संत सेन जी महाराज, पंच प्यारे साहिब सिंह,सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, जीवाजी महाले, वीर शिवा काशीद, पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, भारतीय शेकस्पेयर कहे जाने वाले नाटक कार भिखारी ठाकुर सेन समाज के महान व्यक्तित्व हैं जिन्होंने सेन समाज को सम्मान दिलाया.उन्हें याद कर सभी को श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं
अंत सभी को श्री राम नाम लेखन जाप पुस्तिका एवं श्री हनुमान चालीसा एवं प्रसाद का वितरण किया गया,इस अवसर पर सीताराम सेन, नारायण श्रीवास,रमेश श्रीवास,सुरेंद्र गन्नू चौहान,धर्मेन्द्र यादव,रुपेश पिंटू पटेल,लक्ष्मीकांत मुन्ना सेन, राकेश सेन, अनिल सेन,मुकेश कुमार सेन,विनोद सेन,यश रंजन श्रीवास,विधयेश भापकर,सुनील पटेल, रामकिशोर श्रीवास,चंचल गौतम,डॉ. हीरालाल,अरुण सेन रोहित श्रीवास मौसम श्रीवास प्रेम श्रीवास,मुन्ना सेन,अक्षय श्रीवास,अनुराग पटेल, विराज पटेल,उमेश श्रीवास,प्रताप प्रजापति,अनिल उसरेठे, अरुण सेन, राजाराम सेन,रामकिशोर श्रीवास, हनी सेन,कमलेश गुप्ता, मुकेश पटेल, राजेंद्र कुमार रजक, अभिषेक कोरी,प्रवीण नामदेव,योगेश यादव,गजेंद्र सिंह कोष्टि अन्य सदस्य उपस्थित रहे.



