वैशाख अमावस्या पर मां नर्मदा का किया पूजन अर्चन

जबलपुर दर्पण। मानव कल्याण जन क्रांति परिषद की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गीता पांडेय एवम् संस्था के सदस्यों के द्वारा नर्मदा तट पर वैशाख पर्व पर बैशाख अमावस्या, शनि जयंती एवं परशुराम जन्मोत्सव पर मां नर्मदा पर पूजन अर्चन एवं दीपदान किया, तत्पश्चात विचार गोष्ठी हुई, सभी ने अपने-अपने विचार रखें की मां नर्मदा तट पर सभी को पूजन अर्चन करने से रोग का नाश होता है कष्ट दूर होते हैं और सभी ने शनि जयंती पर शनि भगवान का पूजा अर्चन किया और विष्णु भगवान के छठवें अवतार परशुराम के विषय में भी लोगों ने अपने विचार रखें और संकल्प लिया मां नर्मदा तट पर कचरा नहीं फैलाएंगे स्वच्छ वातावरण रखेंगे, संस्था के सदस्यो के द्वारा मां नर्मदा तट पर पूजन अर्चन सभी के द्वारा किया गया, उसके बाद गरीबों को प्रसाद एवं भंडारा वितरण किया गया, जिसमें सभी सदस्य मौजूद रहे, जिला अध्यक्ष यशवंत कोस्टा, विनय डेविड, डॉ मुकेश जैन, नीलम शर्मा, राजू नायडू, इंद्र कुमार कुशवाहा, नरेन्द्र पटेल, गोरव खरे,आदर्श भाटिया, दिलीप गोस्वामी, संजय शर्मा, ममता सोनी, वर्षा उपाध्याय, नीतू ठाकुर, प्रीति रूसिया, धीरज अर्खेल, कल्पना चौधरी, श्याम सोलंकी, पूनम चोधरी, राजेश पांडेय, मनीषा पटेल, जयश्री आठिया, चोकसे अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



