खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

छात्र हर-रोज पहुंच रहे कालेज पर नहीं लग रही क्लास, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद पंचायत में स्थित शासकीय महाविद्यालय में छात्र हर-रोज तो पहुंच रहे हैं, लेकिन महाविद्यालय में क्लास नहीं लगने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बताया गया कि मामले को लेकर महाविद्यालय के एक छात्रा ने प्राचार्य के खिलाफ पिछले दिनों सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि महाविद्यालय में लंबे समय से मनमानी का आलम है, महाविद्यालय में नियुक्त शिक्षक भी समय में कॉलेज नहीं पहुंच रहें। बताया गया कि महाविद्यालय में मनमानी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित है, बच्चों का भविष्य भी अन्धकार में जाता दिखाई दे रहा है। मामले में अब देखना होगा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के कितने दिनों बाद कार्यवाही होती है या कोई सुधार आता है। मनमानी की आलम को लेकर अभिभावक ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। महाविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बताया कि जिम्मेदार शिक्षक मनमानी पूर्वक कार्य कर रहे हैं, समय में कॉलेज न पहुंचना सहित लगातार क्लास भी नहीं लगा रहे। मामले को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page