जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पूर्ण की जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री ज़ियाउर्रहीम और प्रांतीय सचिव राजेश सहारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ही यदि उच्च पद प्रभार एवं इसके कारण होने वाले स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाता है तो इससे शिक्षकों को राहत तो मिलेगी साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात अध्यापन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान भी नहीं पहुँचेगा l और जुलाई माह के दौरान अध्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी l यही वजह है की बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए संगठन आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय से मांग करता है कि उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया को ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते ही पूर्ण कर लिया जाए l इस अवसर पर संगठन के प्रांत अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, डॉ रश्मि यादव, जियाउर्ररहीम, दिनेश गोंड, राजेश सहारिया , हेमन्त ठाकरे, राकेश श्रीवास, रऊफ खान, गुडविन चार्ल्स, विनोद सिंह, एनोस विक्टर, राम प्रसाद दुबे, मनमोहन चौधरी, दीपेश कुमार , सुधीर अवधिया, फिलिप एंथोनी, उमेश ठाकुर, सुरेन्द्र चौधरी, मोहम्मद अहमद कादरी, सुनील झारिया, संतोष चौरसिया, राजकुमार यादव, विनय रामजे, वसीम खान, श्रीमती स्वाति गढ़ेवाल, शबाना खान, संजना सोनी, सोनल शुकला, गज़ाला परवीन आदि ने आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय से मांग की हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page