डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बनते ही दरार पड़ने लगे 45 करोड़ की लागत बाली सीमेंट कंक्रीट सड़क और पुलिया में

जबलपुर दर्पण बजाग। आदिवासी बाहुल्य जिले में संचालित जनता के लिए सरकारी योजनाएं जो संचालित है वह ठेकेदार हो या सरकारी तंत्र सब बहती गंगा में हाथ धो रहें और आज ये सभी जनहितकारी योजना में बंदरबाट करने में लगे हुए हैं ।
ठेकेदार ने नया कारनामा कर दिखाया जो कि पुट्टी लगाकर छूपाने का काम शुरू किया है

बजाग समनापुर तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य में सड़क निर्माण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले पुल पुलियो के गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर हाल ही में सुर्खियों में आई जबलपुर की सड़क निर्माण कंपनी जीआरटीसी का एक और कारनामा सामने आया है जहा भ्रष्टाचार को छुपाने और प्रशासन की आंखो में धूल झोंकने का काम कर रही है कंपनी के द्वारा ग्राम डूमरटोला के पास अपग्रेड की गई पुरानी पुलिया में बाल पुट्टी कर चमकने का काम किया गया है यह वही पुलिया है जिसमे हाथ लगाते ही कंक्रीट उखड़ रही थी हैरत की बात यह है कि निर्माण कार्यों की जांच के लिए जिला कलेक्टर के निरीक्षण का दौरा तय होते ही कंपनी के कर्मचारियों ने अपने द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को छुपाने नायब तरीका अपनाया और गुणवत्ताहीन पुलियों पर पुट्टी छाप कर रंग रोगन कर दिया गया है।
पुलियों पर भ्रष्टाचार किए जाने की खबर आम होते ही लोकनिर्माण विभाग भी हरकत में आया और कंपनी ने आनन फानन में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों पर युद्धस्तर पर मरमत का कार्य शुरू किया गया।
विभाग भी कंपनी के कारनामे पर कार्रवाई करने के बजाए पर्दा डालने की कोशिशों में लग गया है।भ्रष्टाचार की कहानी यही खत्म नहीं होती अब कंपनी ने कंक्रीट सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है जहा कई स्थानों पर सड़क बनते ही दरारे आनी लग गई है बताया गया की सड़क की तराई सही ढंग से नहीं की जा रही है ग्राम जलदा में नीचेटोला में कोटवार के घर के नजदीक कंपनी द्वारा बनाई गई सीसी सड़क पर दरार साफ तौर देखी जा सकती हैं ऐसे ही अनेकों जगह है जहां पर दरारें देखने को मिल रहा है पूरे निर्माण कार्य का अवलोकन किया जाए तो ऐसे कई जगहों पर दरार देखने को मिल जाएंगी इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी के ठेकेदार ने कितनी मजबूती से तैयार करने में लगा हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की अभी हाल ही में मार्ग में कंक्रीट बिछाया गया है निर्माण के कुछ समय के बाद से ही सड़क फटने लगी हैं जो की सड़क की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा रही है कंपनी के कर्मचारी इसे हेयर क्रैक बता रहे है जो की सी सी सड़क के निर्माण के दौरान आम बात है ठेकेदार के काम से ग्रामीण नाखुश हैं और ठेकेदार के द्वारा काम को अंजाम दिया जा रहा है जिससे की जल्द पूरा हो कसे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page