जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव चिलचिलाती धूप में भी हुआ मतदान

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर की नई कार्यकारिणी के लिए आज सुबह साढ़े दस बजे से मतदान शुरु हुआ। इसके चलते कोर्ट परिसर में गहमागहमी का वातावरण है तो मतदान केंद्र की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रत्याशी वकील और उनके समर्थक पोस्टर-बैनर-तख्तियां इत्यादि लेकर अपने पक्ष में मतदान करने अपील करते रहे। बता दें कि आज अध्यक्ष सहित कुल 13 पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। इसके लिए कुल 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके लिए 2682 मतदाताओं को मतदान करना है। इसके चलते सुबह साढ़े दस बजे से प्रारंभ हुआ मतदान शाम पांच बजे तक मतदान हो रहा है, अध्यक्ष के लिए 7 लोग हैं काफी संख्या में मतदाता वकील कोर्ट परिसर पहुंच कर अपना मत दान करते दिखाई दे रहे थे। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए निवृत्तमान अध्यक्ष संजय वर्मा सहित कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें पूर्व अध्यक्ष रमन पटेल, डीके जैन, सुनील चौबे, केके पांडेय, प्रवीण वर्मा, आनंद चावला भी मैदान में हैं। चुनाव के चलते बनाए गए छह मतदान केंद्रों के आसपास से लेकर समूचे हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं। नतीजा सामान्यतः अपने काम से कोर्ट आने-जाने वाले पक्षकारों और अधिवक्ताओं की पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से नौक-झौंक हो रही है। उधर मतदान एड. केंद्रों पर बैलेट पेपर के माध्यम से अलग-अलग पद अलग-अलग बैलेट पेपर पर मतदान किया जा रहा शेष पदों के लिए भी टसल उपाध्यक्ष पद प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश मिश्रा, पटेल, योगेशमोहन तिवारी, घनश्याम पांडे, प्रमे नरेंद्र कुमार शर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, विश्वास अमित जैन, शम्भूदयाल गुप्ता, प्रशांत अवस्थी कैथवास उम्मीदवार हैं तो सचिव पद के लिए कुमार गुप्ता, परितोष त्रिवेदी, ओपी अग्निहोत्री, त्रिवेदी उम्मीदवार हैं। सहसचिव पद के लिए सोनी, जितेंद्र श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा, दीपव उम्मीदवार हैं कोषाध्यक्ष लाइब्रेरी कार्यकारिणी उम्मीदवार- कोषाध्यक्ष पद के लिए संगीता राजेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र खरे, धमेंद्र कुमार उम्मीदवार हैं। लायब्रेरी इंचार्ज पद के लिए अजय पुष्पेंद्र वर्मा, रजनीश उपाध्याय, अमन शर्मा उम्मीद कार्यकारिणी सदस्य के लिए गरिमा तिवारी, विनोव हरीश शुक्ला, राजरूप पटेल, प्रेमनारायण कृष्णकुमार द्विवेदी, विवेक कुमार पांडेय, अनुराग शेषमणि मिश्रा, तीरथ प्रसाद जायसवाल, मुनेन्दर, कुमार गौतम, सपना तिवारी, अतुलसिंह भारद्वाज, चंसौरिया, नीरज पाठक, मनोज कुशवाहा, संदीप दुबे, अनुपम भट्ट, संजय कुमार मालवीय, प्रतापसिंह, आजाद श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र कुमा स्मिता कहेरी, रूपेशसिंह (गोल्डी) उम्मीदवार हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page