जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी सी ओ डी का मामला

जबलपुर दर्पण। घर में ताला लगाकर पत्नी-बच्चों को साथ लेकर ससुराल गया परिवार सुबह वापस तो देखा कि मकान के सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ पड़ा है और आलमारी-पेटी के ताले टूटे हुए हैं। चोर घर से लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी घर में चोरी होने का आभास नहीं हुआ। परिवार चोरी हो जाने की शिकायत करने अधारताल थाना पहुंचा है, सीओडी कॉलोनी सुहागी पानी की टंकी के पास रहने वाले अनिकेश दीक्षित ने बताया कि कल शाम को वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ शिव शक्ति नगर स्थित अपनी ससुराल गया था। आज सुबह करीब 10 कल शाम को गए थे ससुराल, सुबह आए तो टूटी पड़ी थी आलमारी बजे वापस घर आए देखा कि बाहर गेट में लगा हुआ ताला लगा हुआ था। प्रवेश द्वार में लकड़ी के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ पड़ा था। चोरों ने अंदर कमरे में रखी ऑलमारी का लॉक तोड़ने हुए उसमें रखे सोने के कंगन, अंगूठी, चेन, झुमकी, बाला, चांदी की पायल सहित अन्य जेवर चोरी कर ले गए है। चोरी गए जेवरों की कीमत 6 लाख रुपए के आसपास है। चोर घर से करीब 15 हजार रुपए नगद भी ले गए हैं, सूटकेश-पेटी का सामान फेंका चोरों ने छानबीन करते हुए घर में रखे सूटकेश, पेटी व अन्य बक्सों का सामान कमरों में फैला दिया है। पलंग के ड्राज को भी खोलकर देखा है। चोरों ने किचिन में रखे डिब्बा-डिब्बी भी खंगाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page