डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत से तीन युवक गंभीर, सुचना के एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी-अमरकंटक मार्ग पर बुधगांव व गीधा के बीच राइस मिल के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि घटना गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे के आसपास की है, जब किसी काम को लेकर युवक कहीं जा रहे थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वाहन चालक तेज गति से लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी 100 नंबर सहित एंबुलेंस वाहन चालक को दी, जहां लगभग 1 घंटे बाद एंबुलेंस वाहन घटना स्थल पर पहुंची, तब तक तीनों मरीज इलाज के लिए तड़प रहे थे, लेकिन समय पर एंबुलेंस वाहन नहीं पहुंची, एंबुलेंस वाहन के न पहुंचने से घायल युवकों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। बताया गया कि सूचना के लगभग एक घंटे बाद एंबुलेंस वाहन घटनास्थल पर पहुंचा, इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका उपचार जारी है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो युवक बोंदर व एक युवक जमुनिया रंहगी के बताया जा रहा हैं, फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page