जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विशिष्ट सेवाओं हेतु डॉ.श्रद्धा तिवारी सम्मानित

जबलपुर दर्पण। समरसता सेवा संगठन द्वारा वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक वा शिक्षा सलाहकार डॉ श्रद्धा तिवारी को धार्मिक व सामाजिक क्षेत्रों में उनकी विशिष्ट सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि व पूर्व डीआईजी मनोहर वर्मा ने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए किसी व्यक्ति का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि इससे उसे और बेहतर कार्य करने का प्रोत्साहन मिलता है साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी समाज व राष्ट्र हितैसी कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
संस्थाध्यक्ष संदीप जैन ने सम्मानित विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।



