जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हरि नाम संकीर्तन में भाव विभोर हुए भक्त, राधे राधे की धूम

जबलपुर दर्पण। वैशाख मास पुनीत पावन अवसर पंच दिवसीय महोत्सव में हरिनाम संकीर्तन, श्रीहरि नाम जप निरंतर जारी है, आज व्दादशी पर भगवान लड्डू गोपाल के विग्रह रथ पर आरूढ़ होकर, नाचते गाते भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली, भगवान की जगह जगह आरती, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्री शिव मंदिर अंबेडकर चौक शांतिनगर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें कृष्ण चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल एवं राधा नाम संकीर्तन सेवा मंडल के संतोष अग्रहरि, अमर सिंह ठाकुर, चंद्र प्रकाश श्रीवास,देवव्रत सोनी, संजय मिश्रा, उमेश केशरवानी, संजय ताम्रकार, नवदीप पटवा, अभिषेक अग्रहरि ,शंकर प्रसाद गुप्ता, लवकेश अग्रवाल, विध्येश भापकर, सुधीर गोस्वामीजी , मोंटी सहित श्रद्धालु गण सम्मिलित हुए।



