खेल दर्पणजबलपुर दर्पण

विधायक ने किया बालिकाओं का सम्मान

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा विधायक एवं पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने क्षेत्र अंतर्गत डॉ. जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड निवासी पांच प्रतिभावान बालिकाओं ने नेशनल वूशु चैम्पियनशिप में 4 स्वर्णपदक हासिल कर नाम रोशन करने पर सम्मानित किया। बालिकाओं की सफलता पर पर उत्साहवर्धन करते हुए कु. श्रद्धा यादव, कु. हिमांशी जाटव, कु. स्वेच्छा जाटव, कु. अंशिका पांडे एवं कु. साक्षी जाटव को सम्मान स्वरूप चेक और उपहार प्रदान किए।
क्षेत्रीय विधायक ने सम्मान करते हुए बताया कि युवा देश की ताकत हैं, बच्चे देश का भविष्य…इन बालिकाओं ने जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। हमें इनका शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page