जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फेडरेशन कप डाॅज बाॅल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश डॉज बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि पटेल सचिव संजय रणनावरे एवं संयुक्त सचिव डॉक्टर प्रसन्नजीत चटर्जी द्वारा अवगत कराया की दिनांक 15/5/2024 से 17/5/2024 तक रामाकुंडम तेलंगाना में फेडरेशन कप डॉज बॉल प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग आयोजित की गई थी, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व टीम मैनेजर प्रदीप पटेल ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मध्य प्रदेश महिला वर्ग व पुरुष वर्ग की टीम ने भाग लिया था, महिला वर्ग की टीम ने अपने ग्रुप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया, महिला वर्ग की टीम में खुशबू भगत, पाखी सरकार, रेखा दुबे, समीक्षा मेहरा, पार्वती सिन्दराम, आयुषी लोधी ,भूमि सोनी अवंतिका शुक्ला, जक्षिता सोलंकी, प्रिया प्रजापति, है टीम कोच सतेन्द्र कुमार जबकि पुरुष वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पांचवां स्थान प्राप्त किया, पुरुष वर्ग की टीम में सुदर्शन लोवंशी, प्रमोद पटेल, अवनीश अहिरवार, युग बर्मन, समर्थ, पंकज पटेल, राज बोरासी, शिवम् शर्मा, अश्विन अभिज्ञ जैन, ऋतिक, दिव्यराज पाटीदार है टीम के मैनेजर आरिफ खान कोच शिवानी थी, मध्यप्रदेश टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, बॉक्सिंग के टेक्निकल ऑफीसर वीरेंद्र सिंह ठाकुर, रानी दुर्गावती के फिजीकल डारेक्टर विशाल बन्ने, आई टी आई के प्राचार्य श्री सुनील ललावत,नारायण कोष्टा, महाकौशल कॉलेज की स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉक्टर ज्योति जुनगरे, मध्यप्रदेश खो-खो संघ के संजय यादव, विनोद पोद्दार, ऑडिटर एसोसिएशन के विजय चौधरी, सचिन यादव अपाक्स संगठन के राजेंद्र कनौजिया, राजकुमार यादव, सुखराम विश्वकर्मा, दिलीप सेन, कौशल विकास कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष रामप्रसाद खनाल,योगेश ठाकरे, टाइगर स्पोर्ट्स क्लब के प्रभात पटेल,रविन्द्र सिंह ठाकुर,आदित्य पटेल,विक्की चौरसिया, मुकेश पटेल, मोहन बर्मन, राजा ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page