खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
स्वीकृत निर्माण कार्यों पर भी रुका हुआ है काम।

पार्षद गुलाम हुसैन ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन।
जबलपुर। यह अजीब सी विडंबना है कि जनहित के कार्यों की अनदेखी की जाती है बार-बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती विगत कई समय से लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सड़कों के निर्माण की कागज़ी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है इन तमाम बातों को लेकर 9 नवंबर को पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनों को लेकर पार्षद गुलाम हुसैन के द्वारा नगर निगम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से सीसी रोड का निर्माण एवं पानी की टंकी के निर्माण की मांगे रखी गई।



