खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणरोजगार व्यापार दर्पण

छोटे मछली व्यवसाईयों के साथ हो रही गुंडागर्दी।


मध्य प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस ने बुलंद की आवाज।
जबलपुर। आईटीआई चौक के नजदीक साल के 12 महीने में नियमित रूप से मछली मार्केट लगता है और मछुआरे यहां आकर मछलियां बेंचते हैं और इसी तरह उनकी रोजी-रोटी चलती है। लेकिन विगत कई सालों से दीपावली के टाइम पर कुछ लोग जबरदस्ती उनकी दुकानों के आगे, पटाखा की दुकान लगा कर बैठ जाते हैं। मछली बेचने वालों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्हें कम से कम 25 दिन बेरोजगार हो कर बैठना पड़ता है। मछुआरों की समस्या को उठाया है मध्य प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस ने। इसके जिला अध्यक्ष कोमल रैकवार ने आज नगर निगम में पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस विषय में नगर निगम के अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस विषय में बोलते हुए विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने बताया कि पहले भी इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। लेकिन उसकी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page