जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मंगेली हाई स्कूल को वाटर कूलर का डोनेशन किया राउंड

जबलपुर दर्पण। राउंड टेबल 330 द्वारा आज गवर्नमेंट हाई स्कूल मंगेली में वाटर कूलर का डोनेशन किया गया, इस कूलर की आवश्यकता कई वर्षों से इस स्कूल में थी, वाटर कूलर स्कूल में आने से इस भीषण गर्मी में बच्चों को पीने के लिए ठंडा पानी मिल सकेगा
इसके अलावा जब इस संस्था ने 8 क्लासरूम का निर्माण करवाया था, उस दौरान कार्यरत रहे सभी लेबर्स का सम्मान भी किया गया, उनको शर्ट, साडी, जूते आदि सामान भेंट कर उनका सम्मान किया गया, जबलपुर राउंड टेबल 330 कई वर्षों से जबलपुर के शासकीय स्कूल में भवन का निर्माण करते आ रही है, 2022 में सोनपुर विद्यालय में 2 क्लासरूम, 2023 में आर्य कन्या शाला में 2 क्लासरूम भी इन्ही के द्वारा बनाकर स्कूल को भेंट किया गया था, यह संस्था 6 वर्षो से जबलपुर में ऐसे अनेक कार्य कर रही है जो की जरूरतमंदो को सहायता प्रदान करते आ रही है, इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट रोबिन अग्रवाला, एरिया 17 के चेयरमैन हिमांशु गोयल, जबलपुर 330 के चेयरमैन अनिकेत खंडेलवाल, सेक्रेटरी करण कोहली, ट्रेजरर सिद्धांत ओस्वाल, गीत सचदेव, जातीं धीरवानी, शुभम् सिद्धआ, जसनीत सिंह होरा आदि शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page