आज हितग्राही दशरथ से बात करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कलेक्टर ने लिया तैयारियो का जाएजा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी बात।
डिंडोरी ब्यूरो। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अक्टूबर को जनपद शहपुरा अंतर्गत ग्राम गुरैया निवासी हितग्राही दशरथ सिंह से बात करेंगे।जानकारी में बताया गया कि आज 11 अक्टूबर को सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिंडोरी जिले के शाहपुरा जनपद अंतर्गत गोरैया ग्राम पंचायत के दशरथ सिंह से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगें एवं आबादी भूमि का पट्टा मिलने के बाद होने वाले लाभ के बारे में जानकारी लेंगे,इसकी तैयारियां भी चल रही है।गौरतलब है कि ड्रोन सर्वे के बाद आबादी भूमि का पट्टा वितरित किया जा रहा है, जिसके तहत जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम पंचायत गुरैया के ग्राम पंचायत भवन में लाईव टेलिकास्ट की व्यवस्था की जा रही है और यहीं पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दसरथ सिंह से प्रधानमंत्री सीधे बात करेंगे। स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी पंचायत भवन के कैंपस में लाईव टेलिकास्ट दिखाया जावेगा। इसी के तहत कलेक्टर डिण्डौरी बी कार्तिकेयन, जिला पंचायत सीईओ अरूण कुमार ,एसडीएम शहपुरा अंजू विश्वकर्मा ने ग्राम गुरैया पहुच कर बैठक लेकर कार्यक्रम की समीक्षा की साथ ही कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश भी दिये गए हैं।
- दिल्ली सहित भोपाल से पहुंची है टीम।
जानकारी में बताया गया कि आज होने वाली आयोजन को लेकर दिल्ली सहित भोपाल से एक्सपर्टो की टीम गोरैया ग्राम पंचायत पहुंच चुकी है, जहां लाइव टेलीकास्ट करने की तैयारियां की जा रही है। आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर बी कार्थिकेन ग्राम बरखेेडा गुतलवाह,बांसा,देवगांव भी पहुंचे और चल रहे हितग्राही मूलक कार्य जैसे कंट्रूल ट्रंच, व सार्वजनिक शौचलयो का निरीक्षण किया,इस दौरान सीईओ के के रैकवार,पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार मरावी व अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।



