खबर का असरः पानी की हुई टंकी साफ

रेलवे कर्मियों ने ली राहत की सांस IOW विभाग ने साफ कराई टँकी ।
पवन कौरव गाडरवारा। रेलवे परिषर में बनी पानी की टँकी जिससे जीआरपी , रेलवे कर्मचारियों के घरों एवं प्लेटफार्म पर पानी सप्लाई किया जाता है जिससे वहां निवासरत लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा था क्योंकि टँकी के चारों ओर लगी जाली क्षतिग्रस्त थी व कचरा एवं पक्षीयों की गंदगी का अंबार लगा रहता था । लोग यहा दूषित पानी पीने को मजबूर थे । इस बात की जानकारी मिलने पर जबलपुर दर्पण के संवाददाता पवन कौरव ने टँकी पर जाकर एवं टँकी की अंदर की हकीकत को देखा तो वाकई में टँकी में गन्दगी का जमावड़ा था जिसकी जानकारी IOW विभाग के उच्च अधिकारियों को दी एवं जबलपुर दर्पण में प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया गया था जिसमे अगले ही दिन आला अधिकारियों ने खबर को संज्ञान में लेकर टँकी की साफ सफाई कराई । तब जाकर वहां निवासरत लोगों ने राहत की सांस ली ।



