जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गुरु अर्जनदेव शाहीदी दिवस पर पहला कीर्तन दरबार आज लगेगा

जबलपुर दर्पण। गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार गोरखपुर मैदान में 10 जून को पंचम गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी दिवस मनाया जायेगा। इसके पूर्व आज 9 जून को शाम 7 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक पहला कीर्तन दरबार लगेगा । मौसम के मद्देनजर त्रिपालयुक्त भव्य पंडाल तैयार किया गया है। गुरमत मिशन द्वारा यहां अमृत संचार किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी अजीत सिंह नैयर सीटू वीरजी सहित 25 नर नारियों और युवाओं ने खंडे बाटे का अमृत छककर गुरु दीक्षा ली। प्रधान रजिंदर सिंह छाबड़ा ने सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया। आज रातभर कार सेवा कर गुरु का लंगर तैयार किया जाएगा इसमें विभिन्न सेवादार शामिल होंगे ।

गुरुद्वार तंबू साहिब खमरिया – गुरुद्वारा तंबू साहिब बैस्ट लैंड खमरिया में 10 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर आदि आयोजनो के साथ शहीदी दिवस मनाया जायेगा। रागी जत्था भाई आदित्य प्रताप सिंह, हेमकुंड साहिब, उत्तरा खंड, ज्ञानी फुलवीर सिंह एवं स्थानीय स्त्री सत्संग जत्थे शिरकत करेंगे। यहां आयुध निर्माणी खमरिया के महा प्रबन्धक व सेवादारों को सभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता दें हाल ही में यहां गुरुद्वारा साहिब का नवीन भवन का जीर्णोद्वार किया गया है। पीड़ित मानवता की सेवा हेतु 11बजे से रक्तदान शिविर लगेगा. नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मीठी लस्सी छबील का भी वितरण सिख समाज द्वारा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page