मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हिरन नदी के सरधारा घाट में दीपदान

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा तहसील के गोसलपुर, मझगवाॅ, कूम्ही सतधारा सहित 60 ग्राम पंचायत में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कई कार्यक्रम किया गये। जिसमें तालाब, कुआ, पोखर, झरने, नदियों की साफ सफाई ऐतिहासिक मंदिरों में कीर्तन, भजन, पूजन, नदियों में दीपदान जैसे कार्यक्रम किए गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जबलपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार 16 जून 2024 को जल गंगा संवर्धन के तहत हिरन नदी के किनारे सतधारा कुंभेश्वर महादेव के मंदिर में जनपद पंचायत सीईओ जितेंद्र गुप्ता, कूम्ही सतधारा सरपंच मोहन मिश्रा, महिला व पुरुषों के द्वारा पूजा अर्चना व सतधारा घाट पर माता हिरन नदी को दीपदान किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी ग्राम वासियों ने संकल्प लेते हुए बताया कि मानव शरीर में पंचमहाभूत समाहित हैं। हम ईश्वर के प्रति बहुत कृतज्ञ हैं। इसीलिए हम सब हिरन नदी किनारे प्रतिज्ञा करते हैं। की जल स्रोत के संरक्षण में सहयोग करेंगे। जल संग्रहण, संरचना, जल स्रोत, जीर्णोद्वार के सभी अभियानों में हम सब भागीदारी निभाएंगे। जल संरचनाओं के अतिक्रमण व प्रदूषण बचाने के लिए हमेशा समाज को प्रेरित करते रहेंगे। वहीं कूम्ही सतधारा के सरपंच एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा जनपद पंचायत सीईओ सिहोरा के समक्ष शासन प्रशासन से स्टॉप डैम और सतधारा घाट को पर्यटन बनाने की मांग किया है। जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में गजेंद्र दीक्षित, सुनील जैन, हर प्रसाद राय, अशोक पांडे, सदन सोनी, रामसेवक यादव, जितेंद्र पुरी, महेश बैरागी, कमलेश मिश्रा, उपयंत्री जबलपुर राजेश महोबिया, मनोज श्रीवास्तव, सचिव सुशील पटेल, सहसचिव सौरभ खान, लक्ष्मी बर्मन, आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page