जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सोमनाथ कोरी बने प्रदेश प्रवक्ता

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय कोरी, कोली समाज जागृति महासभा के द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचे लाल कोरी के द्वारा मप्र जिला जबलपुर से विधि प्रकोष्ठ के एड सोमनाथ कोरी को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति पर समाज के विनोद दीवान कोरी, पूरन लाल कोरी, सरोज विनोदिया, मुकेश कुमार कोरी, विक्रम कोरी, एड मनीष कोरी, महेश कुमार कोरी, सोनेलाल कोरी, अच्छे लाल कोरी, मुन्ना लाल कोरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।



