जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भौतिक आर्थिक दानों से श्रेष्ठ है रक्तदान: प्रतिभा भापकर

जबलपुर दर्पण। रक्त सिर्फ मनुष्य के स्वस्थ शरीर से ही भगवान व्दारा प्रदत्त वरदान से ही बनता है, रक्तदान महादान है , रक्त की आवश्यकता और कमी को पूरा करने के रक्त वीर निरंतर दान करते हैं जीवन में परमात्मा की काया से हम जरूरतमंदों को जो भी दान देते हैं वो सभी भौतिक आर्थिक दानों से बढ़कर है उक्त उद्गार प्रतिभा भापकर पार्षद चेरीताल ने जीवदया परिवार भाजपा चेरीताल की ओर से आयोजित कान्यकुब्ज सभा भवन परिजात बिल्डिंग सरस्वती कॉलोनी चेरीताल में रक्तदान शिविर में कहे।
डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस जीवदया परिवार और भाजपा चेरीताल वार्ड विवेकानंद मंडल जबलपुर नगर ने रक्तदान शिविर आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित कर, पुण्य स्मरण किया
इस अवसर पर पार्षद प्रतिभा भापकर, वरिष्ठ नेता नरेंद्र साहू जी, नरेंद्र खरे, प्रशांत महानूर, आशीष चौधरी, विध्येश भापकर आलोक चनपुरिया, शैलेश पटेल, अजय पटेल, जगदीश वासवानी, अशोक चौधरी, गैबी चौधरी , प्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी,
शंकर नेता, सचिन तिवारी, शियोग्य राठौर, अखिलेश सिंह, अंबर दुबे , पिंकू ठाकुर, दीपेश पटेल , विशाल मतानी सहित विक्टोरिया हास्पिटल की चलित रक्त संग्रह टीम के डाक्टरों की टीम उपस्थित रही, सभी 39 रक्त दाताओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page