द बडिंग डिजाइनर शो में दिखाई दिया डिजाइनर्स का यूनिक व शानदार कलेक्शन

जबलपुर दर्पण। फैशन डिजाइनर्स के डिजाइन किए हुए डिफरेंट और यूनिक कलेक्शन को मॉडल्स ने खूबसूरती से रिप्रजेंट किया। मौका था सिया इवेंट द्वारा द बडिंग डिजाइनर शो सीजन 3 का। होटल डिलाइट में हुए शो में इंडोवेस्टर्न से लेकर वेस्टर्न, इंडियन डिजाइन्स ने दिल जीता। सिया इवेंट की डायरेक्टर व इंटरनेशनल बेली डांस आर्टिस्ट पल्लवी दत्ता ने कहा कि इस शो का मकसद डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी को सामने लाना है। साथ ही यह दर्शाना है कि परिधानों की सुंदरता में हमारी संस्कृति की सुंदरता भी समाहित है, ये हर वर्ग को जोड़ने का काम करते हैं। शो के दौरान करीब 10 डिजाइनर्स के कलेक्शन को 50 मॉडर्ल्स ने रिप्रजेंट किया। इस मौके पर फैशन जगत के जाने माने डिजाइनर्स और सेलिब्रिटी मौजूद रहे। शो में बेली डांस की शानदार परफॉर्मेंस भी इंटरनेशनल आर्टिस्ट पल्लवी ने दी, जिसने इवेंट में चार चांद लगा दिए।
टैलेंट को मिली पहचान शो में बतौर डिजाइनर शामिल हुए पार्टिसिपेंट्स का उत्साह भी देखने लायक रहा। जब उनके डिजाइन किए हुए क्लॉथस पहनकर मॉडल रैम्प पर उतरे तो उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनी। शो में 50 से अधिक मॉडल्स व 50 से अधिक मेकअप आर्टिस्ट की विशेष सहभागिता रही। इस दौरान डिज़ाइनर नीता पांडे, डिज़ाइनर पिंकी पैगवार, डिज़ाइनर दीपिका वर्मा, डिज़ाइनर शशि सुरेश सराफ, डिज़ाइनर मधु बचवानी, डिज़ाइनर प्रणिता मांडे, डिज़ाइनर अमन सराफ ने एक से बढ़कर एक कलेक्शन पेश किए। डायरेक्टर पल्लवी कहती हैं कि इस तरह के मंच महिलाओं को मिलने चाहिए। अगर महिलाओं में टैलेंट हो तो वह अपने हुनर को पहचान दिला सकती हैं। उन्होंने भी कड़ी मेहनत करते हुए अपना एक अलग मुकाम बनाया है। शो में गेस्ट के तौर पर मौजूद हर्षिता झिंगयानी, एडवोकेट अजय कुशवाहा, दीपा शर्मा, अनिकेश माइटी, रिशांत, रजनी वर्मा, प्रियंका पटेल ने डिजाइनर्स, मॉडल्स के प्रयासों की दिल से तारीफ की। सिया इवेंट की टीम से फाउंडर आर्यन राज, डायरेक्टर पल्लवी दत्ता, प्रोडक्शन मैनेजर आशुतोष राजपूत, कोरियोग्राफर एंड एंकर प्रकाम सिंह राजपूत का सहयोग रहा।



