सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का शुक्रवार को राशि होगा अंतरण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 05 जुलाई 2024 को जिला टीकमगढ़ के ग्राम छिपरी से शाम 4 बजे लाड़ली बहना योजना के हितग्राही, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं उज्जवला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं एक मुफ्त सहायता राशि का वितरण माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। बताया गया कि जिसमें उसी के अंतर्गत डिंडौरी जिले के भी विभिन्न हितग्राहियों को लाड़ली बहना योजना की जुलाई 2024 की राशि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024-25 की प्रथम किस्त एवं उज्जवला योजना माह मार्च 2024 के देय गैस रिफिल अनुदान राशि , सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों जून 2024 की किस्त का अंतरण किया जाएगा।



