सुख समृद्धि और शांति के लिए गुप्तेश्वर महादेव का किया स्वागत

जबलपुर दर्पण। गुप्तेश्वर मंदिर से श्री गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुन्ददास महाराज के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ महाकाल भक्तों के हाल-चाल जानने के लिए शहर भ्रमण को निकलें, इस अवसर पर मानव कल्याण जन क्रान्ति परिषद की अध्यक्ष डॉ गीता पांडेय ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है भगवान सभी को सुख समृद्धि और शांति प्रदान करना और सभी स्वस्थ रहें संस्था के सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चन एवं फल मिष्ठान का वितरण किया गया, इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे, डॉ मुकेश जैन, विनय डेविड, श्याम सोलंकी, यशवंत कोस्टा, संजय शर्मा, हेमलता तिवारी, चंदकला विश्वकर्मा, कविता त्रिपाठी, निधि विश्वकर्मा, राजीव राय, वर्षा उपाध्याय, राजकुंवर, आदर्श भाटिया, सुरभि जैन, नीतू ठाकुर, दीपमाला बमनेला, सुनील नामदेव, कविता पाठक, शिवराम सोनी, दुर्गा सैनी, संदीप गुरु, राजेश पांडेय, राकेश विश्वकर्मा, सर्वेश तिवारी, रेखा विश्वकर्मा, मंजू विश्वकर्मा उन अन्य सदस्य मौजूद रहे।



