डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडौरी जिले के ग्राम बस्तरा माल में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिला समन्वयक बीएस गहलोत एवं विकासखंड समन्वयक डॉ. निलेश्वरी वैश्य के द्वारा मतदाताओ को चैपाल/रैली के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, मतदान का महत्व ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरूष एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य गजराज सिंह, लेख सिंह, अशोक विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page