जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गुप्तेश्वर महादेव का अन्नपूर्णा श्रृंगार

जबलपुर दर्पण। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास महोत्सव में गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज के सानिध्य में श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के उपलिंग स्वयंभू सिद्धपीठ भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव जी का आज का संध्या आरती में श्री अन्नपूर्णा श्रृंगार किया गया।
रंग बिरंगे पुष्पों के उदर पूर्ति हेतु भगवान शिव को माता पार्वती ने अन्नपूर्णा स्वरूप में अन्न दान किया है, अन्नपूर्णा स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग व्दारा भजन संध्या में सुमधुर शिव भजन कीर्तन करते हुए शिवाराधना की ।



