तिरंगा यात्रा को लेकर भाजयुमो जबलपुर की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा आयोजित करने को लेकर युवामोर्चा की मंडलों एवं विधानसभा की भूमिका को तय किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने युवा मोर्चा को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुसार भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें कि सबसे महत्वपूर्ण भूमिका भारतीय जनता युवा मोर्चा की होने वाली है भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा महानगर की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा को आयोजित किया जाएगा एवं बाइक यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 11 अगस्त को उत्तर मध्य विधानसभा में छोटे फुहारे से मालवीय चौक,12 अगस्त को केंट विधानसभा में,13 अगस्त को पूर्व विधानसभा एवं 14 अगस्त को पश्चिम विधानसभा में आयोजित की जाएगी।
भाजयुमो की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय रोहाणी,रौनक अग्रवाल,राहुल कपूर,रविंद्र तिवारी,अनिकेत रावत,अर्पित दुबे आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।



