नशीले इंजेक्शन कारोबारियों पर रांझी पुलिस की दबिश:आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से मिली जानकारी अनुसार
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एमपीईबी आफिस के रितेश शर्मा अपने टपरे के पास नशे के इंजेक्शन रखकर नशा करने वालें को 200-200 रूपये में बेच रहा है, सूचना पर दबिश दी गई,जहा रीतेश शर्मा खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया तलाशी लेने पर 13 सेट जिसमें पेकाविल इंजेक्शन 10 एम एल तथा लीजेसिक इंजेक्शन 2 एम एल वाले 26 नग रखे मिला एक पन्नी में एविल के 15 तथा लीजेेसिक के 15 इंजेक्शन रखे मिला। आरोपी के कब्जे से नशीले
इंजैक्शन जप्त करते हुए आरोपी रीतेश शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी कांचीपुरम रांझी के विरूद्ध औषधि एवं प्रशासन अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त इंजैक्शन कहॉ से प्राप्त किये के सम्बंध में पूछताछ जारी है।



