अध्यात्म/धर्म दर्पणखास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा में प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर झूमे श्रद्धालु

सिग्रामपुर के पड़ाव मैदान के सामने श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव की झांकी निकलते ही श्रद्धालु पुष्प की वर्षा करने लगे। जन्मोत्सव में संगीतकार के भजनों पर श्रोता खूब झूमे। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों तथा नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की जयघोष से वातावरण गूंजमान हो उठा। कथावाचक गणेश प्रसाद दुबे जी ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म,अर्थ, काम एवं मोक्ष की महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मथुरा में राजा कंश के अत्याचार से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। परम श्रद्धेय कथा प्रवक्ता ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह सुअवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा का सुनना तभी सार्थक होगा, जब उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करेंगे। प्रति दिन कथा श्रवण के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा श्रोता श्रीमती राज कुमारी सत्यनारायण साहू के परिजन अमित साहू संदीप साहू के द्वारा कथा श्रवण पान करने पहुंच रहे भारी संख्या में श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page