भाजपा जबलपुर ग्रामीण की सदस्यता अभियान 2024 जिला कार्यशाला हुई संपन्न

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण की सदस्यता अभियान 2024 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल जबलपुर में आयोजित की गई जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी समय में वृहद सदस्यता अभियान को लेकर रूपरेखा बनाई गई।कार्यशाला को मुख्य रूप से प्रभारी एवं सांसद दर्शन चौधरी, सह प्रभारी राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी,जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे एवं भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू ने संबोधित किया।
सदस्यता अभियान प्रभारी एवं सांसद दर्शन चौधरी ने कहा कि इस बार सदस्यता अभियान की सफलता से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि हमारी राष्ट्रवादी विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जाएगा,उन्होंने कहा कि हर नेता को अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है। शर्मा ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा।
लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा। नए प्रयोग करना होंगे। कौन सा वर्ग हमसे छुटा हुआ है उस पर ध्यान दे। विधानसभ्ज्ञा लोकसभा में किस वर्ग का वोट हमें नहीं मिला इस पर फोकस करें, हमारे नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितैषी नीतियों से जनता का प्यार और आशीर्वाद हमे सदैव मिलता है और अब हम सदस्यता अभियान 2024 के माध्यम से अपने भारतीय जनता पार्टी परिवार में नए सदस्यों को जोड़ेंगे।
राज्यसभा सांसद एवं सदस्यता अभियान सह प्रभारी सुमित्रा बाल्मिकी ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी। पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग सदस्य बन सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। इसके साथ ही, क्यूआर कोड और नमो एप के जरिए भी सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनुअली फॉर्म भरकर भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी।सदस्यता अभियान में महिलाओं को खास तौर से पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू ने बताया कि आज भाजपा ग्रामीण की जिला कार्यशाला की बैठक संपन्न हुई इसी प्रकार दिनांक 26,27,28 को मंडल कार्यशाला और 29 को बूथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी और सदस्यता अभियान को सफल बनाने की पूरी रूपरेखा बनाई जाएगी।



