व्यंग्यकार परसाई की वर्षगांठ पर व्यंग्य चित्र कार्टून प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

जबलपुर दर्पण । पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उत्कृष्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय में मोड़ेलियन पूर्व छात्र संघ के द्वारा विद्यालय के पूर्व शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई के जन्म की 100 वीं वर्षगांठ पर परसाई जी के साहित्य पर आधारित व्यंग्य चित्र (कार्टून ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में 84 छात्रों के द्वारा व्यंग चित्र बनाए गए विद्यालय के छात्र मोहम्मद शान ने प्रथम स्थान कृतिका राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, पांच छात्रों को सांत्वना पुरस्कार नगद राशि से सम्मानित किया गया, अतिथि के रूप में बलदेव प्रसाद त्रिपाठी, निखिलेश निगम, हिमांशु राय, प्राचार्य मुकेश तिवारी, योगेंद्र भार्गव मंचासीन रहे, इस अवसर पर पूर्व छात्र डॉ प्रशांत मिश्रा ने विद्यालय की पुस्तकालय का नाम हरिशंकर परसाई के नाम पर रखने का की मांग रखी, कार्टून प्रतियोगिता का संयोजन डॉ संगीता नेमा एवं कौशल किशोर चौबे के द्वारा किया गया, कार्यक्रम आयोजन में मनोज राय, डॉ रमेश चंद्र सोनी, अजय कुमार रैकवार, यतीश गुप्ता, रितेश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही, संचालन पंकज स्वामी एवं आभार प्रदर्शन डॉ प्रशांत मिश्रा द्वारा किया गया ।



