मोम फाउंडेशन की संस्थापक और फिल्म अभिनेत्री जारा खान दही हांडी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची

जीत मुंबई। भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी उत्सव मुंबई और पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुंबई के कई मंडपों और मित्र मंडलियों ने दूसरे दिन भी बड़े ही उत्साह के साथ दही हांडी का आयोजन किया। ऐसा ही दही हांडी कार्यक्रम मालाड पश्चिम में भी आयोजित किया गया जहां मोम फाउंडेशन की संस्थापक और फिल्म अभिनेत्री जारा खान अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि के तौर पर नजर आईं, जिसमें उत्तम भंसाली और लईक खान भी पहुंचे। आपको बता दें कि जारा खान सिनेमा और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पत्रकार ने सवाल पूछा तो जारा ने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं, चाहे वो किसी भी समुदाय का हो, मैं सभी का सम्मान करती हूं और मै खुद श्री लड्डू गोपाल कृष्ण जी की परम भक्त हुं। जय श्री कृष्ण



