अनंत हॉस्पिटल की मान्यता रद्द करने की उठी मांग।

इलाज के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप।
जबलपुर। कोरोना महामारी के दौर में जहां एक ओर सारे काम बंद हैं। वही कोराना वारियर्स कहे जाने वाले डॉक्टर काम के बढ़ते दबाव के बाद भी अपने कर्त्तव्य का पालन कर रहे हैं।
लेकिन इस साफ-सुथरी छवि वाले पेशे की इस तस्वीर का दूसरा पहलू लालच की काली सही से रंगा हुआ है। ताजा मामला शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल से जुड़ा हुआ है जहां एक मरीज का आर्थिक शोषण करने की बात सामने आई है। सबसे बड़ा गड़बड़ झाला यह है की मरीज अस्पताल में भर्ती ही नहीं हुआ।
आज जबलपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं युवा कांग्रेस के रघु तिवारी एवं रिजवान अली कोटी ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है। कि रामपुर जबलपुर निवासी हमारा एक कार्यकर्ता ऋषि त्रिपाठी द्वारा अपनी जाँच करवाई गई। उस जॉच में 10 तारीख को उसके रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वह अपनी रिपोर्ट लेकर इलाज के लिए अनंत हस्पिटल पहुंचा। अनंत हॉस्पिटल में उससे बोला गया कि ये जाँच हमारे यहाँ मान्य नहीं है। उसकी पुनः जॉच करवाई गई और 12 सितम्बर 2020 तक उसे किसी भी उपचार की सहायता नहीं मिली । उसके बाद वो वहाँ से आ गया और उसने अपनी जॉच लेकर घर पर ही होकर इलाज करा रहा है । परन्तु अनंत हॉस्पिटल के द्वारा उसे अस्पताल में भी बताकर तथा 18 सितम्बर तक इलाज जारी रहने की बात कही गई ।
अनंत हस्पिटल द्वारा मरीज की यूनाईटेड इण्डिया बैंक की हेल्प पॉलिसी के माध्यम से 1,91,000₹का संभावित खर्च दर्शाया गया। इंश्योरेन्स कम्पनी द्वारा बीमाधारी मरीज को इलाज के लिए 81,000₹ स्वीकृत किये गये । इस बात की जानकारी लगते ही प्रदेश सहसचिव रघु तिवारी के द्वारा जब अस्पताल प्रबंधक से सम्पर्क करना चाहा तो अस्पताल प्रबंधक ना – नुकुरकर पल्ला झाड़ने लगा।
इसी मुद्दे को लेकर आज संगठन के द्वारा मदन महल थाने में सी.एस.पी. एवं थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन और इस मुद्दे से संबंधित दस्तावेज देकर अस्पताल संचालक के उपर एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है।
ये चेतावनी भी दी गई है कि, अगर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की गई,तो अस्पताल में संगठन के द्वारा तालाबन्दी किया जायेगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघु तिवारी , रिजवान अली कोटी , बादल पंजवानी , अमित सोनकर , कपिल मोजक , एण्ड्रीयास मसीस , एजाज अंसारी , शहनवाज अंसारी , अदनान , हरिगोविन्द कौरव , आलोक पटेल . एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।



