जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सुअर मार बम्ब की चपेट में आने से दो गायों के फटे जबड़े

जबलपुर। ग्राम बरगी तहसील मझौली थाना सिहोरा के लगें गाँवो में सुअर मार बम्ब रखने से बेजुबानों पशुओं की मौत व छति होने से गाँव के लोग होते हैं परेशान । ग्राम बरगी रहवासी सतीश कुमार मिश्रा पिता रामेश्वर प्रसाद ने सिहोरा थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों के ऊपर जाँच कर कार्यवाही की मांग की हैं । मीडिया को पीड़ित ने बताया कि मैं हरिओम विश्कर्मा पिता राम विशाल विश्कर्मा एवं सतीश मिश्रा पिता रामेश्वर प्रसाद मिश्रा ग्राम बरगी वार्ड क्रमांक 13 पोस्ट आफिस मुहल्ला के रहवासी हैं । हम दोंनो लोगों कि गाय गाँव से लगें जंगल में चारा खाने के लिये गई हुई थी । दोपहर होने के बाद शाम 5 बजे के लगभग जब गाय घर वापिस नहीँ लौटी तो हम गाय को देखने के लिये जंगल गये । जैसे ही गाँव से कुछ दूरी पर हम पहुंचे ही थे कि गाय को देखकर हैरान हो गये कि ये क्या हो गया हैं । तत्काल गाय को जंगल से घर लाये तो गाय को देखने भीड़ एकत्रित हो गई ।और पूछने लगी कि ये कैसे हो गया । पीड़ितों ने इसकी जानकारी वैटनरी डॉ डी एल चौधरी को फोन पर सूचना दी कि दो गायों के जबड़े फट गये हैं । तत्कालीन डॉ डी एल चौधरी ने वहाँ पहुंच कर गायों को देखा तो ओ भी भ्रमित हो गये । लेकिन जब बारीकी से गायों के जबड़े देखे तो बताया कि सुअर मार बम्ब के चपेट में आने से इन दोनों गायों के जबड़ो के साथ इनकी जीभ भी फट गई हैं । इन गायों को इंपेक्शन न हो जिसके लिये इंजेक्शन लगा दे रहें हैं । साथ कुछ पोटीन विटामिन भी दे रहें । गायों का उपचार तो हो रहा हैं लेकिन जब तक इनकी सर्जरी नहीँ की जायेगी तब तक ये ठीक नहीँ हो सकती हैं । और हमारे छेत्र में सर्जरी करने की उचित सुविधा नहीँ हैं । अब ये देखना हैं कि इन गायों की सुरक्षा व सुविधा किस प्रकार से हो पाती हैं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page