महाकौशल महाविद्यालय में एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

छात्र हितों की समस्याओं पर ध्यानाकर्षण
जबलपुर दर्पण। कैंपस चलो अभियान के तहत आज महाकौशल महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता प्रतीक गौतम के नेतृत्व में एनएसयूआई टीम कॉलेज पहुंची और छात्रों से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया।
प्रतीक गौतम ने बताया कि यह अभियान प्रदेशव्यापी है, जिसका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को उजागर करना और समाधान के लिए ठोस कदम उठाना है। उन्होंने कहा, “ज्ञापन में छात्रों की मुख्य मांगों में परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कानून बनाने, स्कॉलरशिप पर लोकसेवा गारंटी लागू करने, ‘सबको शिक्षा, सबको प्रवेश’ और सबसे अहम, छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग की गई है।”
प्राचार्य ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी अपनी चिंताओं और सुझावों को साझा किया, ताकि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।
इस ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अदनान अंसारी, एजाज़ अंसारी, सक्षम यादव, सैफ मंसूरी, हर्ष श्रीवास, अनिकेत, नारायण, अनुराग शुक्ला, अनुराग गुप्ता, अमन गौतम, अभिनव दुबे, संजीव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगें जल्द पूरी होंगी और उनके शैक्षणिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।



