जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्री क्रमोन्नति सूची में कई लोक सेवकों के नाम नदारत

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेशअध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जबलपुर जिले के शिक्षा विभाग के लोक सेवकों के प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति की प्री सूची जारी की गई हैं जिसमें अनेक शिक्षकों के नाम नदारत है जबकि सभी शिक्षको की फाइलें संकुल के माध्यम से कई बार जमा किए गए है l पर अचानक उनमें कमियां बता दी गई जबकि सभी शिक्षको के द्वारा फाइलों में सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए गए है और संकुल प्राचार्य के द्वारा दस्तावेज की जांच करने के बाद वरिष्ठ कार्यालय में जमा किया गया l परंतु सूची में नाम न होने से परेशान शिक्षक वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके प्रस्ताव पहुंचे ही नहीं l तो आखिर फाइलें कहा गई । यह सवाल लोकसेवकों को परेशान कह रहा है । संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन , जियाउर्ररहीम , दिनेश गोंड, हेमंत ठाकरे, राजेश सहारिया, राकेश श्रीवास, गुडविन चार्ल्स, विनोद सिंह, सुधीर अवधिया,एनोस विक्टर, आसाराम झारिया, फिलिप एंथोनी, गोपी साह, मनीष मिश्रा, संतोष चौरसिया ,रेवा प्रसाद चौबे,खुशी लाल झरिया , धनराज पिल्ले,सुरेंद्र चौधरी,राजकुमार यादव, रऊफ खान,उमेश ठाकुर ,नितिन तिवारी,महेंद्र प्रधान ,देवेंद्र भट, अफरोज खान,सुनील झरिया, नीरज मरावी,नेतराम ,रवि जैन,विनय रामज़े, आशीष कोरी अतः जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर से संगठन मांग करता है कि छूट गए लोग सेवकों के नाम सम्मिलित कर क्रमोन्नति आदेश जारी किए जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page