संभागीय जूडो स्पर्धा 14 को

जबलपुर दर्पण। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर के संयोजन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संभागीय शालेय जूडो प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 14, 17 एवं 19 वर्ष का आयोजन त्रिभुवनदास मालपाणी हायर सेकेंडरी स्कूल मिलौनीगंज जबलपुर में किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जबलपुर जिले के अलावा नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, कटनी बालाघाट,मंडला आदि के 14, 17 एवं 19 वर्ष के बालक एवं बालिका जूडो खिलाड़ी भाग लेंगे। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी एवं जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि इस संभागीय स्तरीय स्पर्धा में जो भी खिलाड़ी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे वह खिलाड़ी आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय शालेय जूडो स्पर्धा में



