जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विदाई में महालक्ष्मी को लगा श्रीखंड,दही भात का भोग

जबलपुर दर्पण। महाराष्ट्रीयन परिवारों में तीन दिवसीय महालक्ष्मी महागौरी पूजन महोत्सव के तृतीय दिवस विश्राम बेला में सुहागिन महिलाओं को चूड़ियां टिकली बिंदी सहित श्रृंगार सामग्री देकर ओटी भरी गई। भगवती महालक्ष्मी ज्येष्ठा गौरी कनिष्ठा गौरी को हल्दी कुंकुम इत्र लगाकर श्रीखंड, दही भात, दूध केले का भोग लगाकर महाआरती कर मायके से विदाई की गई।
आज आनंद कालोनी में 200 वर्षीय परंपरा का पालन करते हुए सुशीला महानूर, अनिल , आनंद रेखा महानूर, प्रिया प्रशांत महानूर, विजयश्री, हर्षिता, शिवाज्य, मोनाली, संचालिका सहित महाराष्ट्रीयन परिवारों ने पूजन अर्चन आरती की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page