जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अंतर हितकारिणी साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। हितकारिणी सभा और विद्या परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अंतर हितकारिणी साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को बाबू मनमोहनदास हितकारिणी कन्या शाला दीक्षितपुरा के सांस्कृतिक कक्ष में किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद डाॅ केके हूंका और अध्यक्षता दीपक सिंह राठौर ने किया। स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने मां की ममता, मेरे सपनों की उड़ान, जीवन यात्रा, मेरा भारत महान, सामाजिक एकता जैसे विषयों पर पाठ किया। विद्यालय स्तर पर हितकारिणी चिल्ड्रन एकेडमी गोविंदगंज की माही विश्वकर्मा और सोनम विश्वकर्मा ने प्रथम, हितकारिणी बीटी की आरेकिन उस्मानी और हितकारिणी गोविंदगंज की अंजनी विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा हितकारिणी चिल्ड्रन एकेडमी जोंसगंज की वैष्णवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय स्तर पर हितकारिणी महिला महाविद्यालय की भूमिका सोंधिया ने प्रथम, हितकारिणी वूमेंस काॅलेज ऑफ एजुकेशन की शिवांगी पटेल ने द्वितीय और हितकारिणी महिला काॅलेज की वैष्णवी और इरम नाज ने संयुक्त तौर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका साहित्यकार और कवि डाॅ संजीव वर्मा “सनिल” और डाॅ अनामिका तिवारी ने निभायी। इस दौरान हितकारिणी सभा विद्या परिषद के सचिव एड जयेश राठौर, संयोजक नरेश तिवारी, सह संयोजक राजीव उपाध्याय, बीएमडी हितकारिणी कन्या शाला दीक्षितपुरा की प्राचार्य माधुरी शुक्ला, प्राथमिक विभाग की प्रभारी प्राचार्य चित्रा परिहार सहित स्टाफ और स्टुडेंट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page