डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले के ग्राम नगर रक्षा समिति का सम्मेलन आयोजन

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा थाने में ग्राम नगर रक्षा समिति का सम्मेलन 2020 का आयोजन किया गया, जिसमे शहपुरा,मेहदवानी,शाहपुर,विक्रमपुर,बिछिया,समनापुर,आदि के थाने चौकी के थाना चौकी प्रभारी सहित,ग्राम रक्षा समिति के सदस्य बड़ी सख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे कोरोना महामारी से बचने के लिए लोकगीतों का आयोजन भी किया गया ,जिसमें नृत्य दल के द्वारा कोरोनावायरस महामारी बचाने के गीत गाए गए। बताया गया कि ग्राम रक्षा समिति में अलग-अलग थाना चौकी के प्रभारियों ने जागरूकता को लेकर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक डिण्डोरी के द्वारा जिले में होने वाले अपराध के बारे में सुझाव, साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को समानित किया गया। ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सम्बोधित पुलिस विभाग द्वारा किया गया जहां ग्राम रक्षा समिति के सदस्यो का हौसला बढ़ाया,ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को वर्तमान समय मे होने वाली घटनाओं अपराधों के बारे में भी जागरूक किया गया। जिससे ग्राम रक्षा समिति के सदस्य आम जनता की जागरूक कर सके,जैसे, बैंको में धोखा धड़ी, फर्जी काल, एसिड अटैक, आदि समधित जानकारी अलग-अलग थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों के द्वारा दी गई है।जिले के पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को किट वांट कर सम्मनित किया साथ ही ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सराहनीय कार्य करने वाले सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page