मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मण्डला ब्रॉडगेज संघर्ष समिति ने महाप्रबंधक के नाम सौपा ज्ञापन

दीपावली स्पेशल ट्रेन चलाने तथा भूअधिगृहीत से संबंधित मांगों को भी शीघ्र पूरा करने की मांग

मंडला। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राडगेज संघर्ष समिति अनूप सिंह बैस के निर्देश पर मण्डला ब्रॉडगेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष भोजराज भोजू के नेतृत्व में महाप्रबंधक द.पू. म. रेलवे बिलासपुर के नाम से मण्डला स्टेशन पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मे मांग की गई हैं कि ट्रेनो का संचालन शीघ्र प्रारम्भ किया जाये साथ ही दीपावली स्पेशल ट्रेन चलाई जावें तथा भूअधिगृहीत से संबंधित मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जावे।

ज्ञापन में मांग की गई है कि दिवाली में स्पेशल ट्रेन चलाने एवं भू अधिग्रहण पीड़ित लोगों को नौकरी दिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि व्यापार एवं आम लोगों की परेशानी को देखते हुए जबलपुर – गोंदिया, कटंगी – तिरोड़ी, नैनपुर – मंडला, तिरोड़ी – नागपुर के लिए दिवाली स्पेशल ट्रेन चलाई जावे। बालाघाट से इतवारी नागपुर के लिए तथा बालाघाट से रायपुर बिलासपुर के लिए ट्रेन चालू की जावे। भूअधिगृहीत पीड़ित लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने हेतु लंबित मामलों का निपटारा किया जाए। भूअधिगृहीत पीड़ित लोगों में से ऐसे लोग जिनमें से कुछ लोगों की उम्र अधिक है तथा कुछ लोग कम पढ़े लिखे हैं, लेकिन रेलवे नियमों के अंतर्गत छूट मिली हुई है, ऐसे लोगों का महाप्रबंधक द्वारा तत्काल प्रभाव से उनका अनुमोदन कर नौकरी दिलाने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जावे। भूअधिगृहीत लोगों को डी.आर.एम. द्वारा 31 अक्टूबर 2020 को लामता – समनापुर सी.आर.एस. के दौरान आश्वासन दिया गया था कि 1 सप्ताह के दौरान व्यक्तिगत तौर पर भूअधिगृहीत लोगों की समस्या को देखते हुए बालाघाट का दौरा करेंगे एवं संघर्ष समिति तथा किसानों से मुलाकात करेंगे परंतु इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मण्डला ब्रॉडगेज संघर्ष समिति ने उक्त मांगों को तत्काल पूर्ण करने की मांग की गई है। इस अवसर पर भोजराज भोजू, अनूप बासल, अनूप मिश्र, प्रदीप खरबंदा,बेनी श्याम आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page