जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में नशा मुक्ति अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन

जबलपुर दर्पण। कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक निबंध प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार दुबे और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ज्योत्सना झारिया के मार्गदर्शन में हुआ। सह प्रभारी प्रो. प्रीती कौरव और नरेश नेमा ने भी आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन-प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत का मंत्र: भारत को नशे से मुक्त” था। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति के महत्व और समाज में इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान-इस अभियान के अंतर्गत कॉलेज कैंपस में पॉलिथीन सफाई अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने कैंपस से पॉलीथीन एकत्रित कर सफाई का कार्य किया। दलनायिका शिखा वर्मा के नेतृत्व में, अन्य प्रमुख प्रतिभागियों जैसे राशिका चौरसिया, मीडिया प्रभारी श्रुति गुप्ता, भूमि दुबे, आकांक्षा साहू, बृजेश चौधरी, राज पटेल, रोहित सिंह मरकाम, और रोहित नौरिया ने इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को नशा मुक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे और अपने योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page