दमोह दर्पणमध्य प्रदेश
जनसाहस संस्था ने प्रवासी मजदूरों को दिया 1 माह का राशन

दमोह दर्पण। जन साहस संस्था द्वारा जिले में पिछले 3 वर्ष से सामाजिक क्षेत्र कार्य करती आ रही है। प्रवासी मजदूरो के लिए 24 घंटे चलने वाली मजदूर हेल्प लाइन नंबर 18002000211 संचालित की जा रही हैं। जिसमे मजदूरों द्वारा अपनी शिकायत की जाती है, जिसका यह संस्था निराकरण करती है। लॉक डाउन के चलते जिले में आए प्रवासी मजदूरो की परिवारिक आर्थिक स्थिति के आधार पर जिले के 50 परिवारों को चयनित कर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए एक माह का सूखा राशन वितरित किया गया। जिसमे सभी गरीब प्रवासी मजदूर, जिनके पास एक दिन तक खाने की व्यवस्था नही थी, वह 30 दिन का राशन पाकर उनके चेहरे पर खुसी दिखी ओर जनसाहस संस्था का धन्यवाद दिया।



