आग से जली महिला की ईलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप

दमोह दर्पण। नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रोंन की एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने पहले मारपीट की फिर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया, गंभीर रूप से जली महिला को जबलपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए उचित कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है, साथ ही मृतक महिला के शव को एंबुलेंस में रख दमोह ले आये, जहां दमोह पुलिस अधीक्षक के सामने अपना दुखड़ा सुनाना चाहते थे लेकिन उसके पहले ही उन्हें मारूताल बायपास पर पुलिस ने साहू परिवार को रोक लिया। पीड़ित साहू परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उचित कार्यवाही नहीं कर रही, पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष को हर संभव कार्यवाही और सहायता का विश्वास दिलाया है, आश्वाशन के बाद पीड़ित पक्ष शव वापस ले गये। नोहटा थाना क्षेत्र के रोंन निवासी मृतक महिला का नाम आशा राठौर है, साथ ही पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के सुदामा साहू, केशव साहू, हरि और भारत ने पहले महिला के साथ मारपीट की तथा उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया, जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है और उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, पीड़ित पक्ष जब दमोह आ रहा था, तब मारुति ऑल बाईपास पर उन्हें रोक लिया गया। उस समय मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी नगर कोतवाली टीआई सत्येंद्र राजपूत देहात थाना टीआई विजय राजपूत जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आरबी पांडे सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी दिखी। पक्षों को समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया गया, मृतका के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले में सक्रियता से कार्रवाई की जा रही है और आगे जांच उपरांत धाराएं बढ़ाई जाएगी।



