तिलक वार्ड में नाली और सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

जबलपुर दर्पण ।तिलक वार्ड अंतर्गत घंटाघर नाले के किनारे स्थित गरीब बस्ती में नाली और सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज संपन्न हुआ। इस क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निवासी लंबे समय से परेशान थे, जिससे बस्ती में तीन-तीन फीट तक पानी भर जाता था।लगभग 5 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्य अतिथि सुल्तान खां की उपस्थिति में शगुफ्ता उस्मानी (गुड्डू नबी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख लोग, जैसे सलीम खान, सुबुर उस्मानी, बंटी जी, विजय अतुलकर, वहाब खान, आरिफ खान, आसिफ खान, कामिल खान, लकी सोनकर, और आशु सोनकर उपस्थित रहे। भूमि पूजन के बाद मिठाई वितरण किया गया, और क्षेत्रीय लोगों ने इस विकास कार्य पर खुशी व्यक्त की।



