जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नरसिंह मंदिर में पंचमी पर श्री विधा सहस्त्रार्चन अनुष्ठान

जबलपुर दर्पण। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ललिता पंचमी के विशिष्ट तिथि पर श्री सदगुरुदेव भगवान की कृपा से श्री मां भगवती श्री राजराजेश्वरी श्री विद्या जी की आराधना, सहस्रनाम अर्चन श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण पंचम दिवस परम् पूज्य नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने कहा कि भगवती पराम्बा भक्तों को अहम,कुलषित मानसिकता से लड़कर धर्म के मार्ग पर चलने की दिशा दिखाती है, हमारे अंतर्मन से हम निष्काम भाव से कार्य करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। भगवती राजराजेश्वरी सुख समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती है।
राजराजेश्वरी श्रीविद्या के विशिष्ट अनुष्ठान में जगतदेव मिश्रा,श्याम साहनी, मुन्ना पांडे, वीणा तिवारी,गुलशन मखीजा, मनोज शर्मा, विध्येश भापकर, रमेश शर्मा, उषा सिंह,आभा दीपक साहू, इंदुलता प्यासी, सुधा यादव, संतोष रेखा खंपरिया, एस एन शर्मा, आशुतोष तिवारी,प्रसन्न रधुवंशी, उमेश तिवारी, से वैदिक आचार्यों आचार्य कामता प्रसाद शास्त्री,रामजी पुजारी , लालमन मिश्रा, हिमांशु प्रियांशु शास्त्री ने पूजन अर्चन संपन्न कराया। 108 कन्याओं का विधिवत पूजन अर्चन कर भोग भंडारा सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page