जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्री अतिरुद्र महायज्ञ समन्वय महायज्ञ में 351 घंटे लगातार दी जा रही आहुतियाँ

जबलपुर दर्पण। ग्वारीघाट स्थित कुंभ मेला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के अष्टम दिवस पुराण मनीषी आचार्य कौशिक जी महाराज ने कहा बच्चों को सनातन संस्कृति के सोलह संस्कारों से परिचित कराना चाहिए, जिस बच्चे से अगर संस्कार होते रहेंगे तो उसका मन मस्तिष्क पवित्र रहेगा वह सभी धार्मिक कार्यों को विधिवत संपादित करेगा। अपने कार्य क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करता है। बच्चे का चूड़ाकरण संस्कार पहली बार मुंडन संस्कार तीर्थ स्थल पर होने से तीर्थो का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
बच्चे को गौ माता के दूघ दही घी का सेवन कराने से वह बलवान और हष्ट पुष्ट के साथ मन मस्तिष्क बहुत ही ऊर्जावान बनेगा, गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए बच्चों में जन्म से संस्कार डालना आवश्यक है। भगवान श्रीराम अयोध्या में चारों भाइयों के साथ माताओं ने संस्कारित किया ही फिर गुरुकुल में अध्ययन करते हुए उन्होंने सर्व शिक्षा अर्जित की। आज बच्चों को दुराचारियों को सबक सिखाने, सनातन धर्म संस्कृति मां भारती की रक्षा की शिक्षा भी दी जानी चाहिए।
सदाचरण से हरि मिलन पुराण मनीषी श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को सदाचारी होना चाहिए। दैनिक क्रियाओं में सभी से अनुरोध, आग्रह और विनय का भाव रखना चाहिए। हर जीवात्मा में हरि दर्शन करना चाहिए।
पशु पक्षियों सभी से प्रेम करना चाहिए मनुष्य को सभी का पालन पोषण करना चाहिए।
गौमाता के संरक्षण के लिए अतिरुद्र महायज्ञ पं. रामदेव शास्त्री ने बताया कि गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए श्री अतिरुद्र समन्वय चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महाकौशल क्षेत्र के साथ ही देश के हर कोने से श्रृद्धालुओं का आगमन हो रहा है। गौरी घाट में जहां एक ओर मां जगदम्बा की विसर्जन यात्रा निकाली जा रही है वहीं दूसरी ओर लगातार यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है
एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण, अष्ट सिद्धि की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियाँ दी गईं। वहीं गीताधाम में वैदिक विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार, रूद्री पाठ से भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक अनवरत चल रहा है, जो लगातार 21अक्टूबर तक चलेगा। व्यास पीठ का पूजन पंडित रामदेव शास्त्री, श्याम साहनी, विष्णु पटेल, मुन्ना पांडे, रामजी अग्रवाल, शरद काबरा, ब्रजेश शर्मा, आचार्य राममोहन, सत्यम त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, अंकित शर्मा, शिवम शर्मा, राकेश द्विवेदी, आशीष पाराशर, रामनरेश द्विवेदी, आचार्य मुकुंद शास्त्री ने किया। श्रीराम कथा में आज दोपहर 2 बजे से श्री कौशिक जी महाराज कथा का वाचन करेंगे। अति रुद्र समन्वय चंडी महायज्ञ में आहुतियां, महारुद्राभिषेक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page