लायंस क्लब जबलपुर द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, 65 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान

जबलपुर दर्पण। लायंस क्लब जबलपुर ने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से रतन नगर स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 495 लोगों के नेत्रों की जांच की गई, जिसमें से 65 व्यक्तियों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इन मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन चित्रकूट में किया जाएगा।शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता सिंगरौल, पार्षद, ने किया। विशिष्ट अतिथियों में एमजेएफ लायन नरेंद्र जैन, जीएसटी कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन भरत अग्रहरि, रीजन चेयरमैन लायन पप्पी खान और ज़ोन चेयरमैन लायन संध्या जैन शामिल थे। कार्यक्रम में श्री सुप्तेश्वर मंदिर के अध्यक्ष विजय चौधरी और डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग चेयरमैन एमजेएफ लायन यशवंत सेंगर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।लायंस क्लब जबलपुर की अध्यक्ष लायन अंकिता जैन, सचिव लायन भूमिका पटेल और कोषाध्यक्ष लायन मीता पोपट सहित अन्य सदस्यों जैसे लायन मंगलचंद टाटिया, लायन ज्ञान गोलछा, लायन आनंद जैन, लायन हरिभाई पटेल, लायन जवाहर पटेल, लायन दीपक पोपट और लायन मनीषा सोनी ने शिविर में सक्रिय योगदान दिया।सदगुरु नेत्र अस्पताल के कैम्प कॉर्डिनेटर आशीष तिवारी, अमित पाठक, राजेंद्र कुमार और भानुप्रताप ने शिविर में नेत्र परीक्षण का संचालन किया। शिविर में उपस्थित मरीजों को 150 पैकेट भोजन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन एमजेएफ लायन उमेश जैन द्वारा किया गया।शिविर की सफलता पर लायंस क्लब के सदस्यों ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया, जिससे समाज के जरूरतमंद लोगों को नेत्र संबंधी सेवाएं सुलभ हो सकें।



