इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संकल्प यात्रा के लिए जबलपुर से हुए रवाना

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम तिवारी संकल्प यात्रा के शुभारंभ के लिए जबलपुर से रवाना हुए। राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पन्ना लाल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर दारिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद पटेल, जिला अध्यक्ष जबलपुर ओ. पी. बिल्थरिया, कटनी जिला अध्यक्ष रविशंकर बाजपेई, महिला जिला अध्यक्ष कटनी श्रीमती अर्चना सिंह, महासचिव जबलपुर बलराम श्रीवास्तव, और जिला संगठन मंत्री राहुल वर्मा समेत अन्य नेता उपस्थित थे। इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता, और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना है, जिसमें पार्टी का जोर देशभर में जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है।



